मीरजापुर। मंगलवार, 11 अगस्त को शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मझवां विधानसभा के सिटी दक्षिणी एवं पहाड़ी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूपमें मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य उपस्थित रहीं। वहीं छानबे विधानसभा के दुबार मण्डल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रिंकी कोल रहीं।
विधायक रिकी कोल ने कहा कि तिरंगा देश की अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। यह वीर शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, गौरव और सम्मान से जुड़ा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।
इसी तरह हलिया मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिलामंत्री भाजपा वीरेंद्र कुमार कोल उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का कार्यकिया जा रहा है।
इस अवसर पर मण्डलअध्यक्ष पहाड़ी अशोक मौर्य, मण्डल अध्यक्ष सिटी दक्षिणी सुरेश सिंह, दुबार मण्डल अध्यक्ष लवकुश बिंद, हलिया मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि, मण्डल प्रभारी संतोष तिवारी, भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया है।





