News

एपेक्स के बीएएमएस 2024 बैच के छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में लहराया परचम

चुनार, मीरजापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के बीएएमएस 2024 बैच के विद्यार्थियों ने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रथम व्यावसायिक विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। बैच के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया।

इस शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं पूरे एपेक्स परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत एवं संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को दिया।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह एवं उपप्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय एवं रचना शरीर विभाग प्रो. पी.एस. पांडे, डॉ. आशीष, डॉ. विंध्या, क्रिया शरीर विभाग प्रो. रिचा राय, डॉ. आभा, डॉ. मोनिका, संहिता सिद्धांत विभाग के प्रो. अनिल शुक्ला, डॉ. अमित, डॉ. ज्ञानेश्वर एवं नीलकमल सहित समस्त संकाय सदस्यों के अथक परिश्रम, समर्पित शिक्षण एवं निरंतर मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एपेक्स संस्थान में बीएएमएस शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीआईएसएम से अनुमति प्राप्त हो चुकी है तथा प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बीएएमएस 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

बीएएमएस 2024 बैच का शत-प्रतिशत परिणाम संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, वहीं नए सत्र के लिए एनसीआईएसएम की अनुमति एपेक्स की निरंतर प्रगति को दर्शाती है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!