News

कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने डीआईजी ने गंगा घाटों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का किया भ्रमण

मीरजापुर।
कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पूनम द्वारा जनपद के विभिन्न गंगा घाटों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीआईजी द्वारा गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, घाटों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।

साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर कांवड़ियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु की गई व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन एवं पुलिस बल की तैनाती का भी निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारीगण से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी द्वारा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाटों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी पुलिस प्रबंधन एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने हेतु रेंज मीरजापुर पुलिस द्वारा घाटों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमण, निगरानी एवं प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!