News

एमबीए विद्यार्थियों हेतु “Career Development and Student Well-being” कार्यक्रम

0 बीएचयू के साऊथ कैँपस मे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में हुआ आयोजन
मीरजापुर।
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ राजीव गांधी दक्षिण परिसर (आरजीएससी) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 20 अगस्त, 2026 को एमबीए (एग्रीबिजनेस) के विद्यार्थियों के लिए “Career Development and Student Well-being” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके करियर विकास, व्यावसायिक दक्षताओं, व्यक्तिगत विकास तथा मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) विजिता सिंह अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनेशनल अफेयर्स, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने व्यापक अनुभव एवं विशेषज्ञता को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते हुए व्यावसायिक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार करने, स्पष्ट करियर लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर सीखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रो. (डॉ.) विजिता सिंह अग्रवाल ने विशेष रूप से Career Development एवं Student Well-being के बीच संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक सफल पेशेवर जीवन के लिए केवल अकादमिक एवं तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रभावी संचार एवं व्यक्तिगत संतुलन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर प्रो. अभिजीत सिंह, प्रोफेसर एवं कोर्स कोऑर्डिनेटर, एमबीए (एग्रीबिजनेस) ने प्रो. (डॉ.) विजिता सिंह अग्रवाल का हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम का लाभ उठाने तथा अपने शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ करियर एवं व्यक्तिगत विकास पर भी निरंतर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ के साथ संवाद करते हुए करियर विकल्पों, उच्च शिक्षा, नेतृत्व क्षमता, प्रोफेशनल स्किल्स, कार्य-जीवन संतुलन तथा विद्यार्थी कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों को अपने करियर एवं व्यक्तिगत विकास के संबंध में नए दृष्टिकोण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रो. आशीष सिंह, प्रो. एस. पी. सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. त्रिभुवन नाथ, डॉ. दीपिका कौर एवं डॉ. आशीष गौतम सहित संस्थान के संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने करियर लक्ष्यों के प्रति अधिक जागरूक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा अपने समग्र व्यक्तित्व एवं विकास के लिए प्रेरित किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!