News

एक ही दिन में 11 जटिल सर्जरी सफल, एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल ने स्थापित किया नया चिकित्सा मानक

0 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न जटिल शल्य प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक दिया अंजाम

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार में ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की संरक्षता में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई। अस्पताल में एक ही दिन में 11 प्रमुख एवं जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

एक ही दिन में संपन्न शल्य प्रक्रियाओं में सीजेरियन प्रसव, बच्चेदानी की सर्जरी, फ्रैक्चर सर्जरी, इम्प्लांट निकालने की सर्जरी, फिस्टुला, बवासीर, अपेंडिक्स, मूत्राशय के ट्यूमर की दूरबीन द्वारा सर्जरी, लिपोमा तथा संक्रमित एवं मृत ऊतकों की सफाई के साथ अंग-विच्छेदन सहित विभिन्न जटिल मामले शामिल रहे।
इन सभी ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विशेषज्ञ सर्जनों, एनेस्थीसिया टीम, ऑपरेशन थिएटर स्टाफ एवं नर्सिंग टीम ने उत्कृष्ट आपसी समन्वय, विशेषज्ञता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बेहतर टीमवर्क, चिकित्सकीय विशेषज्ञता और मरीज-केंद्रित सेवाओं का परिणाम है। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!