News

शराब पीने को लेकर विवाद मे गैर इरादतन हत्या: अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

मीरजापुर।
थाना कोतवाली देहात पर 25 अगस्त 2026 को वादी रमेश चन्द्र विश्वकर्मा पुत्र मंगला विश्वकर्मा निवासी भरूहना थाना को0देहात द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पुत्र अनिल विश्वकर्मा को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा हास्पिटल ले जाते समय मृत्यु होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-413/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु 3 टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देश के अनुक्रम में विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए त्वरित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से घटना से सम्बन्धित अभियुक्त आनन्द कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामबाबू पुत्र स्व0 गणेश विश्वकर्मा निवासी बड़ा सखौरा फतहा थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर रक्त रंजित पैंट बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतक अनिल कुमार विश्वकर्मा के साथ शराब पीने की बात को लेकर विवाद हो गया, इस दौरान अनिल द्वारा गाली-गलौज किया गया, तो आवेश में आकर मेरे द्वारा पास में रखे एल्यूमिनियम के डेकची से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!