News

शाकाहारी सदाचार मद्यनिषेध जागरण यात्रा पहुंची मीरजापुर; जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी का मिला सानिध्य

मीरजापुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में चल रही शाकाहार-सदाचार मद्य निषेध जनजागरण यात्रा अपने पांचवे दिन पड़ाव के लिए मंगलवार को सायंकाल कोन ब्लाक के ग्राम पुरानेवाड़ा मझिगवाँ पहुंची। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भाईयों-बहनों जब हम इस संसार में पैदा हुये, तो न कोई जाति या बिरादरी लेकर आये, न कोई मजहब लेकर आये। न कोई नाम लेकर आये। सिर्फ नंगे रोते हुये पैदा हुये।

बाद में जो अजार परमात्मा ने मन, बुद्धि, चित्त के बक्षे उससे हमारे अन्दर चेतना आ गई। हमारा नाम पड़ गया। कर्म के अनुसार हमारी जाति बन गई। धीरे-धीरे हमारा फैलाव दुनिया में होता चला गया। जब श्वासों का भण्डार खाली हुआ, तो धर्मराज के सिपाही आकर जीवात्मा को निकाल कर उनको धर्मराज की कचहरी में पेश कर दिया। वहां जरा सी देर में हिसाब हो गया। आप को सजा दे दी कि ले जाओ इन्हें फला नर्क में डाल दो, क्योंकि हमारी पाक साफ शरीर को इन्होंने बुरे कर्मों से गन्दा कर दिया।

आप सोचेंगे जब मृत्यु के बाद शरीर यहीं पड़ा रह गया, तो किसे सजा मिलती है। ध्यान दीजिये हमारी आप की आत्मा कारण, सूक्ष्म, लिंग और स्थूल शरीरों में बन्द है। इस स्थूल षरीर के छूटने के बाद इसी शरीर से मिलती लिंग शरीर में कर्मों का भुगतान कराया जाता है। खोटे-बुरे कर्मों को करने वाले जीवों को नर्कों में भयानक सजायें दी जा रही हैं। लाखों मील तक रोने चिल्लाने की आवाज जाती है। कोई बचाने वाला नहीं।

सन्त महापुरुष साधना करके जब ऊपर के लोकों में जाते हैं। इस भयावह दृष्य को देखकर द्रवित हो जाते हैं। वे उससे बचने का सन्देश देते हैं। बताई गई साधना से आप लोग भी इसे देख सकते हैं। इसलिये अशुद्ध खान-पान को त्याग कर मानव धर्म-कर्म का पालन करें।

कहाकि मानव धर्म यह है कि इन्सान-इन्सान एक दूसरे के काम आये। निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे की सेवा करें। सत्य, दया, करुणा, प्रेम, अहिंसा के गुणों को अपनायें और अपनी आत्मा का कल्याण कर लें। यही असली मानव धर्म है। उन्होंने बताया जयगुरुदेव समय का सिद्ध नाम है। जिसे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने जगाया। इस नाम जहाज पर अगर दुनिया के सारे जीव बैठ जाय, तो यह सबको पार कर देगा।

जयगुरुदेव नाम के साथ यह संकल्प जुड़ा है कि जन-जन की जबान पर जब जयगुरुदेव आयेगा, सच्ची स्वतंत्रता का तब आनन्द पायेगा।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, आयोजक कैलाश गुप्ता, सतपाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती उजाला, शिवलाल, अशोक एवं सहयोगी संगत भदोही के प्रेम शंकर मौर्य, पंधारी पुजारी, श्याम नारायण मौर्य, वकील यादव, गुलाब चन्द मौर्य आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम बरकछाँ ब्लाक सिटी के लिये प्रस्थान कर गई। यहां बुधवार को प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!