मिर्जापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ शिक्षक ए. के. त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल उपलब्धियों एवं भारतीय हॉकी में उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में एस. सी. सिंह, राम लखन मौर्य, कमलेश, संजय यादव, अरुण भट्ट,वेद प्रकाश मिश्र, अनामिका भारतीय, सिम्मी,सुष्मिता, अभिषेक, राकेश, एस. के. मौर्या, राजेश,आकाश,शिवेश,सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।





