News

गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, चन्दौली की विधानसभाओं के प्रभारी बने पूर्व सांसद रमेश बिंद

मीरजापुर।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशा पर पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिन्द को जनपद गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, चन्दौली की विधानसभाओं में अपने लोगों में चौपाल/कैडर पंचायत करके पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जोड़ने तथा समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किये गये विकास एवं जन कल्याण कार्य पहुँचाने हेतु प्रभारी नामित किया है। कहा है कि श्री बिंद भ्रमण के समय कार्यकर्ताओं के सुझाव एवं अपेक्षाएं भी प्राप्त करके पार्टी तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि अपना कार्यक्रम समस्त विधानसभाओं में विधानसभावार बनाकर पार्टी कार्यालय लखनऊ एवं सम्बंधित जिलाध्यक्ष / महानगर अध्यक्ष को भेजते हुए अपना कार्यक्रम प्रारम्भ कर दें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!