News

बीएसए के निर्देश पर आठवीं तक और डीआईओएस के निर्देश पर 12वीं तक के सभी विद्यालय आज रहेंगे बंद

मीरजापुर. मौसम विभाग द्वारा जनपद मीरजापुर में अत्यधिक वर्षा के पूर्वानुमान के कम में जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा प्रदान किये गये निर्देश के अनुपालन में बुधवार, 02.09.2026 को जनपद में अत्यधिक वर्षा एवं जल जमाव के कारण बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त / सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई० व अन्य बोर्डो के कक्षा-01 से 08 तक के विद्यालय का अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर अनिल कुमार वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का आग्रह किया है।

 उधर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने भी आदेश जारी करते हुए 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को बुधवार 2 सितंबर 2026 को पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश दिया है।

   बताते चलें कि मंगलवार को ही तेज बारिश के बाद इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चैप्टर अध्यक्ष आशीष बुढ़िया ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर को पत्र भेजकर मूसलाधार बारिश को देखते हुए एक-दो दिन के लिए विद्यालयों में अवकाश की मांग की थी और कहा था कि बच्चों को छोड़ने और ले जाने में अभिभावकों को दिक्कतें होती है ऐसे में बारिश को देखते हुए अवकाश होना चाहिए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!