News

8 किलो का ट्यूमर, गंभीर हालत – एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी सफल

25 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया विशाल ट्यूमर, गंभीर संक्रमण के बीच ऑपरेशन को दिया गया सफल अंजाम

चुनार, मिर्जापुर | 04 सितंबर 2026: एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार में चिकित्सकों ने एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 25 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 8 किलो वजन का विशाल ट्यूमर (गांठ) निकाल दिया। यह सफलता एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में हासिल हुई।

मरीज पेट में भारीपन, पेट फूलने, पेट में गांठ, तेज बुखार और खून की कमी की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची थी। जांच में उसका हीमोग्लोबिन 8.8 gm था और वह गंभीर संक्रमण (Sepsis) से भी जूझ रही थी। मरीज की गंभीर स्थिति के कारण सर्जरी चिकित्सकों के लिए चुनौतीपूर्ण थी।

आवश्यक जांच एवं मरीज की स्थिति के विस्तृत आकलन के बाद विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर पेट से करीब 8 किलो का विशाल ट्यूमर सुरक्षित रूप से निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन प्रो. डॉ. यू.के. सिंह, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा सहित पूरी OT एवं नर्सिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अस्पताल प्रबंधन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ टीम 24 घंटे तत्पर है। इस सफल सर्जरी से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर जटिल चिकित्सा उपचार उपलब्ध होने का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!