मीरजापुर।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में शुक्रवार, 04 सितंबर 2026 को पुलिस आधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नैतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से 4 अभियुक्तों निशान्त कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी सोनार लेन राजेन्द्र पथ थाना कोतवाली गया जनपद गया बिहार, रोहित कुमार पुत्र रविशंकर सिंह निवासी ग्राम कैन्दी थाना हल्सी जनपद लखीसराय बिहार, साजन कुमार पुत्र बासुदेव पाल निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना दानापुर जनपद पटना बिहार व पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम अमरपुरा थाना नौबतपुर जनपद पटना बिहार के पास से 154 अदद पेट बोतल अवैध अग्रेजी शराब After Dark Blue (प्रत्येक बोतल 180ml) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमलापुर पर मु0अ0सं0-159/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस टीम थाना जमालपुर, उप निरीक्षक मनोज कुमार मय पुलिस टीम आर.पी.एफ.शामिल रहे।





