मीरजापुर। शुक्रवार, 04 सितंबर को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर थाना हलिया थाना परिसर में नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-विधान से पूजन कर किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर उपस्थित महिला आरक्षियों से फीता कटवाकर मंदिर का उद्धघाटन कराया गया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना हलिया पर नियुक्त चौकीदारों को अंगवस्त्र (गमछा) व मिष्ठान प्रदान कर जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी गयी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के कर कमलों द्वारा थाना लालगंज परिसर में स्थित विष्णु भगवान की प्रचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कराये जाने पर विधि-विधान से पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना हलिया, प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।





