मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर टी. एन. कौशल आईएफएस (नवोदयन कानपुर), उनकी पत्नी रीना कौशिक तथा अजीत एसडीएम लालगंज (नवोदयन उन्नाव) ने विद्यार्थियों से संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। उनके साथ विपिन सिंह एवं आलोक पटेल, नवोदयन मिर्जापुर भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में अध्ययन के दौरान प्राप्त अवसरों, अनुशासन, परिश्रम तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने अपने अनुभवों के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें निरंतर सीखने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहाकि पूर्व नवोदयन अधिकारियों का विद्यालय में आगमन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे संवाद से बच्चों को अपने भविष्य के प्रति नई दिशा और उत्साह मिलता है।
इस अवसर पर ए. के. त्रिपाठी, एस. सी. सिंह, नईमुल्लाह, अनामिका भारतीय, वेद प्रकाश मिश्र, शालिनी कुशवाहा, श्याम जीत, पूजा, जयंती लाल वर्मा, आकाश यादव, पी. डी. पाठक, सौरव त्रिपाठी सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया।





