मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन सभा में हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावपूर्ण वक्तव्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर आर्ट मेला, इंटर-हाउस मॉडल मेकिंग तथा नॉन-थर्मल कुकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता, नवाचार, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और सृजनात्मकता का वातावरण रहा। कार्यक्रम ने शिक्षक-विद्यार्थी के स्नेह, सम्मान और विश्वास के संबंध को और मजबूत किया तथा विद्यार्थियों के लिए यह दिन सीखने और अभिव्यक्ति का यादगार अवसर बना।





