Uncategorized

कूड़े-मलवे से पाटे जा रहे रोडवेज डिपो मीरजापुर के गड्ढे
0 कई टोटो ऑटो पलटने से कईयों के टूट चुके हैं हाथ पैर
फोटोसहित
मीरजापुर।
घरों मकानों से निकले कूडे और मलवे को लाकर रोडवेज के मीरजापुर डिपो परिसर मे बारिश से धसें ईंट के खडंजों मे हुए गड्ढों को पाटा जा रहा है। इन मलबों मे खडपतवार से लेकर टाईल्स के टूटन, शीशे, पत्थर सब शामिल हैं, जो डिपों मे पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए साफ सुथरी व्यवस्था की बजाय कुडा मलवा डालकर बसों का आवागमन कराया जा रहा है।
बताया जाता है कि रोडवेज परिसर की साफ सफाई व्यवस्था के लिए ठेका हुई है, लेकिन ठेका लेने वाले जिम्मेदारों द्वारा परिसर की साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। पिछले दिनो हुए मुसलाधार बारिश के दौरान परिसर मे जल निकासी की व्यवस्था न रहने के कारण मीरजापुर नगर पालिका परिसद की पंपिंग टैंकर मंगाकर जलजमाव का पानी टैंकर मे भरकर बाहर नाली मे फेंका गया था।
उल्लेखनीय है कि रोडवेज परिसर के इन गड्ढों मे जब पानी भरा था और सवारी के इंतजार मे कई ई रिक्शा चालक परिसर मे आये, तो पिछले दिनो एक ईरिक्शा इन्ही गड्ढों की वजह से पलट गया और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे प्लास्टर चढवाना पडा।
आरोप है कि रोडवेज परिसर की नियमित साफ सफाई एवं उचित देखरेख न होने से यात्रीयो को भारी असुविधा का सामना करना पडता है। और तो और महंगे और लेदर के जूते वाले यात्री अपने जूते चप्पल हाथ मे लेकर डिपो के अंदर आते जाते नजर आते हैं।

इनसेट में…
पीपीपी मॉडल पर बस स्टेशन के कान्सेप्ट प्लान का हो चुका है सैद्धान्तिक अनुमोदन
उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम के प्रधान प्रबन्धक (पी०पी०पी०) यजुवेन्द्र कुमार ने अपने पत्रांक 276 पीपीपी सेल/2026-181 पीपीप/2023 तद्दिनांक 31 जुलाई 2026 को M/s Weltix Mirzapur Buildcon Pvt. Ltd. को पत्र लिखकर पी०पी०पी० मॉडल पर मिर्जापुर बस स्टेशन के कान्सेप्ट प्लान के सैद्धान्तिक अनुमोदन की जानकारी दी थी, लेकिन अभी यह भी ठंडे बस्ते मे पडा है।
पत्र मे कहा था कि मीरजापुर बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित किये जाने के अन्तर्गत चयनित विकासकर्ता द्वारा बस स्टेशन एवं कामर्शियल कॉम्प्लेक्स का कान्सेप्ट प्लान निगम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतीकरण के क्रम में दिये गये सुझावों को सम्मिलित करते हुए संशोधित कान्सेप्ट प्लान 22 जुलाई 2026 को निगम की बांछनाओं के अनुरूप प्रस्तुत किया गया। प्रबंध निदेशक के अनुमोदनोपरान्त इस कांसेप्ट प्लान का सैद्धान्तिक अनुमोदन प्रदान करते हुए कहा था आइ अनुमोदित कान्सेप्ट प्लान के अनुरूप विस्तृत प्लान/इंजीनियरिंग ड्राइंग्स तैयार कराकर निगम को उपलब्ध करायें, जिनका परीक्षण इंडीपेन्डेन्ट इंजीनियर द्वारा कन्सेशन अनुबन्ध के प्राविधानों के अनुरूप किया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!