0 इस बार ऐतिहासिक और भव्य होगा दशहरा मेला, अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा भक्तों की संख्या 15 से बढ़कर 25 लाख पहुंचेगी: अध्यक्ष रीतु केसरी
मीरजापुर।
बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी की आवश्यक बैठक दशहरा मेले की तैयारी को लेकर अध्यक्ष श्रीमती रितु केसरी की अध्यक्षता में पंचमुखी मंदिर के सत्संग हॉल में संपन्न हुई। बैठक में दशहरा मेले की तैयारी को लेकर बृहद चर्चा और मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर रणनीति बनाई गई।
बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी द्वारा लगाए जाने वाला पूर्वांचल प्रसिद्ध विशाल दशहरा मेला में इस बार लगभग दो दर्जन झांकियां लगाई जाएगी। अध्यक्ष रितु केसरी ने बताया कि पहला अवसर है कि बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी की अध्यक्ष महिला है, उन्होंने कहा कि कोई ऐसा कार्य नहीं है, जो महिलाये नहीं कर सकती। इस बार दशहरे का मेला ऐतिहासिक और भव्य होगा। दशहरा मेला अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा। इस बार मेले में आने वालों की संख्या 15 लाख से बढ़कर 25 लाख की होगी।
तैयारी को लेकर कमेटी के महामंत्री संतोष ऊमर ने बताया कि दशहरा मेले में श्रद्धालुओं को आने-जाने की अच्छी बेहतर व्यवस्था, बिजली की सजावट, पंचमुखी मंदिर का अद्भुत श्रंगार, भैरव गुफा, 12 ज्योतिर्लिंग, बांके बिहारी की हरियाली, रावण दरबार, सुग्रीव दरबार, हनुमान दल, अशोक वाटिका, जय गणेश देवा के साथ-साथ काली भैरव का नृत्य, इसके अलावा लोगों में राष्ट्रीय चेतना का संचार बढ़े, देश के नौजवानों के उत्साह के लिए तिरंगा ऊंचा रहे हमारा, मिलिट्री जवानों के उत्साह के लिए ऑपरेशन सिंदूर, जैसी बेहतरीन झांकियां लगाई जाएगी। जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
महामंत्री संतोष ऊमर ने बताया कि मेले में व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी वरीयता दी जाएगी, जो भी प्रतिष्ठान मालिक अपने प्रतिष्ठान का प्रचार प्रचार, स्वागत गेट के माध्यम से स्टॉल के माध्यम से लीफलेट के माध्यम से, अनाउंसमेंट के माध्यम से, मेले में करवाना चाहता है उसके लिए भी व्यवस्था दी जाएगी। नारी शक्ति का ओहदा और पहचान समाज और देश में बढ़ाने के लिए, नारी समाज को उत्साहित प्रेरित करने के लिए, भारत की नारी विभूतियों का भी झांकियां लगाई जाएगी।
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला डोरेमोन जंप, राउंड राउंड, खेल के उपकरण भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रितु केसरी की अध्यक्षता में लगाए जाने वाला पूर्वांचल का ऐतिहासिक दशहरा मेला अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
बैठक में अछयवर नाथ केसरवानी, सतीश चंद्र सर्राफ, अमरेश मिश्रा, रविंद्र कुमार गुप्ता, शैलेंद्र अग्रहरी, विमलेश अग्रहरि, बद्री अग्रहरि, विनय पांडे, आकाश दुबे, शिप्रा गुप्ता, मनसा ऊमर, शिखा अग्रवाल, बीना बरनवाल, भावना बरनवाल, रंजना मिश्रा, रीता मिश्रा, सीता ऊमर, अर्चना गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, समर चंद शर्मा, समीर वर्मा सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी कमेटी के मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि ने दी है।





