News

यूपीआई के माध्यम से पीएसी जवाश से साइबर ठगी की धनराशि ₹ 18,800/- को थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक अशीष बिन्द निवासी 39BN पी0ए0सी0 थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना को0 कटरा की साइबर सेल में दी गई । जिसमें अज्ञात द्वारा UPI के माध्यम से आवेदक के खाते से तीन बार में कुल 18,800/- रु0 निकाल लिया गया था । इस संबंध में आवेदक कि शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया तथा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय कर ठगी की धनराशि 18,800/- को होल्ड कराया गया । आज दिनांक 09.09.2026 होल्ड करायी गयी धनराशी 18,800/- को शिकायतकर्ता के बैंक खाते वापस कराए गये।

खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना को0 कटरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।

साइबर सेल टीम थाना कोतवाली कटरा मे प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक, नि0 रामप्रीत यादव, उ0नि0 कृष्णकांत त्रिपाठी, का0 इरफान अंसारी, साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!