News

जवाहर नवोदय विद्यालय मे कला उत्सव 2026-27 का भव्य समापन; व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है कला: डा. एसपी त्रिपाठी

मीरजापुर।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में आयोजित कला उत्सव 2026-27 का शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को भव्य एवं गरिमापूर्ण समापन हुआ। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में यूपी के 24 जिलों से आए 252 प्रतिभागियों ने विभिन्न कला विधाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक सोच एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कला उत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, अनुरक्षकों, निर्णायक मंडल एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित होती है।

समापन अवसर पर ए. के. त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि कला उत्सव को सफल बनाने में प्रतिभागियों, अनुरक्षकों, निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सभी अतिथियों, विभिन्न जनपदों से आए प्रतिभागियों एवं उनके अनुरक्षकों तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
राकेश यादव एवं अनामिका सिंह के नेतृत्व में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में अधिक्षक नीरज जायसवाल, अमर गुप्ता, श्यामजीत यादव, सौरव त्रिपाठी, राजेश दुबे, अनामिका भारतीय, पूजा सिंह, अनुपम सिंह,सिम्मी भारतीय, पी डी पाठक, डॉ प्रिया, डॉ. विपिन सिंह, नईमुल्लाह, राम लखन मौर्य, वेद प्रकाश मिश्र, अरुण भट्ट, आर के सिंह, एस के मौर्या, संजय यादव, एम. के. बरनवाल, कमलेश कुमार, राजेश जी, शालिनी कुशवाहा, जे. एन. सिंह, विभा सिंह, स्वेक्षा जी, शिव कुमार, अभिषेक सहित शिक्षक एवं अनुरक्षक उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल में कमल कुमार, विनीत उपाध्याय, रविकांत गौतम, सत्य प्रकाश जैसल, ममता द्विवेदी एवं संगीता साहू सहित अन्य निर्णायक सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 24विद्यालयों से आये हुए कला एवं संगीत के शिक्षकों ने हम सब भारतीय है गीत के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!