*मीरजापुर पुलिस*
*प्रेस नोट*
दिनांक : 12.09.2026
*थाना जमालपुर पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद—*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।
थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 01.05.2026 को वादी रीन्टू पुत्र हीरालाल बियार ग्राम घरवाह थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि वादी अपनी रिस्तेदारी में शादी समारोह में गया था जहां से मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया था । थाना जमालपुर पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 11.09.2026 को थाना जमालपुर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन मीरजापुर के पास से अभियुक्त नीतिश कुमार विन्द पुत्र शिवलोचन विन्द निवासी ग्राम बेलाडीह थाना चाँद जिला कैमुर भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर शेरवा पहाड़ी के नीचे खण्डहर में छिपाकर रखी हुई दो मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शादी समारोह से अवसर देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी कर बेचने का काम करते है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर पंजीकृत अभियोग में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*
नीतीश कुमार विन्द पुत्र शिवलोचन विन्द निवासी बेलाडीह थाना चाँद जनपद कैमुर भभुआ बिहार, उम्र करीब 22 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास —*
1.मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303(2),317(2),318(4) बीएनएस थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-97/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),319(2),318(4) बीएनएस थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर ।
*विवरण बरामदगी —*
पैशन प्रो रजिस्ट्रेशन नम्बर UP67P6759.
स्पेलेण्डर प्लस रजिस्टेशन नम्बर UP63Y5674.
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
उपनिरीक्षक अमित कुमार, थानाध्यक्ष जमालपुर, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ चौकी प्रभारी शेरवां व उपनिरीक्षक जयप्रकश यादव ।
मुख्य आरक्षी रणजीत यादव व राधेमोहन ।
आरक्षी सत्यविजय, अगम सिंह व मनीष कुमार ।


