News

मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान यूपी कांग्रेस कमेटी के बने प्रदेश प्रवक्ता
मीरजापुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व श्रीमती प्रियंका गांधी के संस्तुति पर एआईसीसी मीडिया व प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय उत्तर प्रदेश के अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता मीरजापुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेति मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान को नामित किया है। कांग्रेस नेता छोटे खान ने प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
मिन्हाज अहमद छर्फ छोटे खान ने कहा है कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ साथ जनता की आवाज बुलंद करने का संकल्प है।
उनके मनोनयन पर अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय दुबे, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, राजेंद्र शुक्ला चुनमुन, राजधर दुबे दीपचंद जैन सोनवार खान वरिष्ठ अधिवक्ता, राम सिंह, अजेय सिंह, जगदीश्वर दुबे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार चौधरी, इमरान खान, श्रीमती राधा बिंद, राजेंद्र विश्वकर्मा, रवि शंकर तिवारी, दिलीप मौर्य, संदीप तिवारी, मुकुंद मिश्रा, रामसहाय सिंह, विजय दुबे पहाड़ी, डॉ दिनेश चौधरी, आकाश सोनकर, रितेश मिश्रा, छोटू चौबे, विजय कुमार आदि ने बधाई दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!