News

प्राथमिक विद्यालय भंवरक में जलाया आशीर्वाद का दीया
फौटोसहित
मीरजापुर। गुरुवार, 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भंवरख, विकास खंड पहाड़ी में आशीर्वाद का दीया जलाया गया।
प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी ने कहाकि विश्वकर्मा जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस और आशीर्वाद का दिया एक यादगार कार्यक्रम रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी, सहायक अध्यापक खुशाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती संजू, कल्लू राम, चन्द्रगुप्त मौर्य एवं अन्य सम्मानित अभिभावाक तथा बच्चे उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!