*मीरजापुर पुलिस*
*प्रेस नोट*
दिनांक : 18.09.2026
*अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर डीजल सस्ती दर पर दिलाने के नाम पर की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 50,000/- को थाना पड़री साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस —*
दिनांक 12.07.2026 को आवेदक विजय कुमार दुबे पुत्र श्रीदेव मणी दुबे निवासी ग्राम भरपुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा थाना पड़री साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल के माध्यम से आवेदक को सस्ते दाम पर डीजल दिलाने के नाम पर ₹ 50,000/- की ठगी कर ली गयी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पड़री साइबर सेल टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत 33107260166749 पंजीकृत कराते हुए जांच प्रारंभ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना पड़री साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान फ्राड की उपरोक्त घटना से संबंधित धनराशि को मा0न्यायालय के आदेश के क्रम में पीड़ित के खाते में ₹ 50,000/- वापस कराया गया । पैसे खाते में वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना पड़री साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया तथा आवेदिक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया ।
*थाना पड़री साइबर सेल टीम—*
उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, थानाध्यक्ष पड़री, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक रामनगीना यादव, आरक्षी नीरज कुमार व महिला आरक्षी उमा देवी ।


