News

इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल में जरूरतमंद महिलाओं को सहायता एवं कौशल प्रशिक्षण

मिर्जापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा रतनगंज स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सफाईकर्मियों एवं सहायिकाओं को कपड़े, साड़ियाँ तथा राशन सामग्री वितरित की गई।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करने का प्रयास किया गया।

यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष अंजू साध एवं सचिव रजनी गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संपादक खुशबू गुप्ता, आईएसओ संजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दलजीत वालिया सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!