*पीएम मोदी के 25 साल सेवा संकल्प और जन्मदिन पर गंगा धारा में नावों को खड़ा कर बनाई गई “25 की भव्य आकृति”*
*नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने श्रमदान और फतहा घाट पर दीप जलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन*
मीरजापुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।सुबह ही उन्होंने विंध्याचल के पक्का घाट और मंदिर परिसर में साफ-सफाई और झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।वही देर शाम नगर के फतहा घाट पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी,कमिश्नर,जिलाध्यक्ष, सीडीओ,पदाधिकारियों,सभासदों,कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे घाट को जगमग कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ,दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।इसके साथ ही घाटों पर 25 की आकृति में दियां जलाया गया और गंगा नदी में नावों को एक विशेष क्रम में खड़ा कर गंगा की धारा के बीच ‘25’ की भव्य आकृति बनाई गई। नदी के बीच नावों से बनाई गई यह आकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 25 वर्ष के सेवा संकल्प को दर्शाते हुए नावों की कतार से तैयार की गई ‘25’ की आकृति के माध्यम से सेवा, समर्पण और समाजहित के संकल्प का संदेश दिया गया।नपाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है,देश में करोड़ो दिया पीएम को आशीर्वाद देने के लिए जलाया गया है।पीएम मोदी के इन बारह सालों और योगी के इन साढ़े नौ साल के नेतृत्व में मीरजापुर में भी चतुर्दिक और उत्तरोत्तर विकास हो रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में मीरजापुर में मेडिकल कॉलेज,विंध्य विश्व विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई है,पर्यटन के क्षेत्र की बात कर ली जाए तो विंध्य कॉरिडोर बनने से पहले पांच से दस हजार ही लोग माँ के धाम में दर्शन के लिए पहुंचते थे,लेकिन विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद से औसतन पचास हजार से एक लाख लोग मां के दर्शन के लिए विंध्यधाम आ रहे है।इसके साथ ही व्यवसाय के क्षेत्र में मीरजापुर में अडानी का पावर प्रोजेक्ट,इंडियन ऑयल का टर्मिनल,लॉजिस्टिक पार्क और इंटरवेस्ट वाटर ट्रांसपोर्टेशन का काम तेजी से हो रहा है।सेवा संकल्प अभियान देश के करोड़ों लोगों का प्यार पीएम मोदी को मिल रहा है।देश में उनके द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनों से लोग लाभांवित हुए,पीएम आवास योजना,आयुष्मान भारत,मुद्रा योजना,आत्मनिर्भर भारत और पीएम स्वनिधि जैसे तमाम योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है।उनके नेतृव में देश के आंतरिक सुरक्षा से लेकर बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है।देश में करोड़ो लोगों के जीवन को बदलने का काम मोदी जी ने किया है,करोड़ो लोगों का आशीर्वाद रूपी दिया पूरे देश में जल रहा है। फतहा घाट पर भी सेवा संकल्प के पच्चीस साल होने पर गंगा नदी में नावों खड़ा कर 25 साल की आकृति बनाई गई और पच्चीस वाली दीप आकृति जलाकर भी पीएम मोदी के पच्चीस सालों के सेवा को दर्शाया गया है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज,स्वामी नाथ सिंह,डॉली अग्रहरि,राजेश प्रकाश,जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार ,CDO विशाल कुमार,अधिशासी अधिकारी गोवा जी लाल,डीपीएम संजय सिंह,अवर अभियंता विवेक बिंद,सभासद अमित मिश्रा,शशिधर साहू,शरद सरोज,विजय शंकर प्रजापति, रोहन मिश्रा,श्याम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


