स्वच्छता ही सेवा – 2026 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों पर जागरूकता रैली का आयोजन*
, दिनांक 18.09.2026*
*”स्वच्छता ही सेवा-2026″* अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18 सितम्बर 2026 को मिर्जापुर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक द्वारा स्टेशन परिसर में एक व्यापक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को *ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026* के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान यात्रियों को कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करने – *हरा (गीला), नीला (सूखा), लाल (हानिकारक) एवं काला (अन्य कचरा)* – हेतु चार अलग-अलग डस्टबिनों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
स्टेशन अधीक्षक महोदय ने यात्रियों से अपील की कि _”स्वच्छता केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”_


