प्रेम मंडल परिवार ट्रस्ट के संस्थापक रितेश मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर 31 लोगों ने किया महादान, प्रेम मंडल परिवार का वृहद रक्तदान शिविर संपन्न
लालडिग्गी स्थित राजश्री पैलेस में लगा शिविर, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
मीरजापुर।
प्रेम मंडल परिवार ट्रस्ट, मीरजापुर द्वारा रविवार को लालडिग्गी स्थित राजश्री पैलेस में संस्थापक के संस्थापक स्व. श्री रितेश मिश्रा जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इंसानियत की मिसाल पेश की। शिविर में कुल 36 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 31 लोगों ने सफल रक्तदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रेम मंडल परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उपस्थित लोगों को रक्तदान के फायदों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि यह एक ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। इससे शरीर में नए रक्त का संचार भी होता है। शिविर में सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. विनोद कनोजिया और माला सिंह द्वारा किया गया।
इनके नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम:
पूरे कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन मंडल के अध्यक्ष श्री शुभम अग्रवाल एवं प्रमुख सदस्यों श्री रवि कसेरा और श्री भानु गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस सेवा कार्य में श्री शुभम गुप्ता और श्री अमित गुप्ता का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
रक्तदाताओं का बढ़ाया गया उत्साह:
सभी रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए ब्लड बैंक के संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता और संस्था के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान संस्था से जुड़े समीक्ष पांडे, आशुतोष कसेरा, शिवम कसेरा, अंश विश्वकर्मा, आदर्श केसरी, सागर जायसवाल, हिमांशु कसेरा और जतिन कसेरा सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इन रक्तवीरों ने किया सफल रक्तदान:
रक्तदान शिविर में शिखर बरनवाल, सारस्वत सिंह, आयुष वर्मा, अंकित गुप्ता, आदर्श केसरी, धनराज कसेरा, शुभम अग्रवाल, अमित कुमार, निर्भय गुप्ता, आशुतोष कसेरा, सत्यम वर्मा, रजत कसेरा, आदर्श राठौर, शिवम कसेरा, विशाल सिंह, राहुल पांडे, आदित्य सिंह, शिवम गुप्ता, शुभम राठौड़, पीयूष जायसवाल, शिवेश कुमार वर्मा, रवि कुमार वर्मा, रूद्रेश कुमार, मनीष गुप्ता, अंकित सिंह यादव, अक्षत दुबे, जतिन कसेरा, समीक्ष पांडे, नीरज गुप्ता, अंश विश्वकर्मा और मनीष कुमार उमर आदि ने रक्तदान कर महादान के इस संकल्प को पूरा किया।



