News

एपीईडी हेल्प फाउंडेशन संस्था के मिशन मोहल्ला पाठशाला के बच्चों संग श्री साईं परिवार ने मनाया संरक्षक का जन्मदिन, शिक्षण सामग्री का हुआ वितरण

अर्जुनपुर नैपुरवा ग्राम में सैकड़ों बच्चों को कराया गया भोजन, APED हेल्प फाउंडेशन के शिक्षकों का हुआ सम्मान

मीरजापुर।
रविवार, 20 सितंबर को श्री साईं परिवार सेवा संगठन, मीरजापुर द्वारा अर्जुनपुर नैपुरवा ग्राम में एक वृहद सेवा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के संरक्षक श्री संजय केशरवानी जी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर एपीईडी हेल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘मिशन मोहल्ला पाठशाला’ के सैकड़ों बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं।

इस पुनीत अवसर पर श्री संजय केशरवानी जी ने अपने पूरे परिवार की उपस्थिति में बच्चों को भोजन कराया तथा उन्हें शिक्षण सामग्री (कॉपी, पेंसिल) व अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में न सिर्फ पौधारोपण किया गया, बल्कि उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण भी हुआ।

शिक्षकों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान:
कार्यक्रम के दौरान श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने शिक्षा की अलख जगा रहे एपीईडी हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक अंश अनंत का विशेष रूप से सम्मान किया। इसके साथ ही ‘मिशन मोहल्ला पाठशाला’ में निस्वार्थ भाव से बच्चों को शिक्षा दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं जिनमें शिवम, रंजना, मानवी, रानी और साधना प्रमुख रूप से शामिल रहीं, उन्हें भी श्री साईं परिवार के सदस्यों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इन सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका:
इस पूरे सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था की ओर से पूनम केसरी, अलका केशरी, स्वाति केसरी, बंदना राय, अमित गुप्ता, कान्हा और मानस सहित कई सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम के समापन पर APED हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक अंश अनंत और वहाँ उपस्थित सैकड़ों बच्चों ने संरक्षक संजय केशरवानी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं और बच्चों के हित में किए गए इस नेक कार्य के लिए श्री साईं परिवार सेवा संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!