News

फोटौसहित
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरोही व में पीडीए पंचायत एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया, मुन्नी यादव, अशोक यादव, राममिलन यादव ने अपने विचार रखे। सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 का चुनाव देश के संविधान और लोकतन्त्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा देश में हिंदू मुस्लिम करके नफरत की राजनीति कर रही है जिस को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया ने उपस्थित पीडीए समाज के लोगों से एक जुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया। उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी जिस को भी टिकट दे सभी मिलकर उसका चुनाव लड़ाएंगे पीडीए पंचायत को राजकुमार यादव बबलू शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन छानबे आशिक के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी तादाद में पीडीए के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!