16 वां कजरी महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर। जनपद की ऐतिहासिक विरासत रुपी धरोहर कजरी को जीवन्त रखने के उद्देश्य से विंध्य कलाकार मंच ट्रस्ट मिर्जापुर के तत्वावधान में 16 वां कजरी महोत्सव का आयोजन कचहरी रोड स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर पार्क में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में आए हुए लोक कलाकारों द्वारा कजरी कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्वतजनों द्वारा कजरी के विकास हेतु मार्गदर्शन भी किया गया ।इस अवसर पर मिर्जापुरी कजरी को जीवंत रखने में सक्रिय योगदान के लिए विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी को कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ विश्राम आईएएस सदस्य राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया गया। श्री श्रीवास्तव ने अपने सम्मान को उन मार्गदर्शकों के प्रति समर्पित किया जिनके छत्रछाया में उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला। इस अवसर पर प्रोफेसर शिशिर पांडे, प्रोफेसर नम्रता मिश्रा, एडवोकेट शिवलाल गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार अमित आनंद, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह सहित गणमान्यों की उपस्थिति रहीं।



