मीरजापुर।
थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-107/2026 धारा 64(1) बीएनएस ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सन्तनगर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र सुरेश चौहान निवासी ककरद थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.09.2026 को उप निरीक्षक कैलाश नाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त सूरज कुमार पाण्डेय उर्फ हर्ष पाण्डेय पुत्र स्व0 बैकुण्ठ पाण्डेय निवासी पकरी का पुरा (बेलवन) थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3. थाना पड़री व एस.टी.एफ. फील्ड इकाई वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा धोखा से नकली गिन्नी को बेच कर पैसे की ठगी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार —*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही व अवैध दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 23.09.2026 को निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (एस.टी.एफ. फील्ड इकाई वाराणसी) व उप निरीक्षक रामनगीनी (थाना पड़री पुलिस) संयुक्त टीम द्वारा थाना पड़री क्षेत्र से प्राप्त मुखबीर के सूचना के आधार पर 02 अभियुक्तगण 1. बृजेश कुमार उर्फ बलराम पुत्र दुखरन बिन्द निवासी दादर कला थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर व 2. अजय बिन्द पुत्र राकेश बिन्द निवासी कोची जमुआ थाना मेजा जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 318(4) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 04 अदद नकली गिन्नी (पीली धातू) व 01 पीली धातू का टुकड़ा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 253/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*4. थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 21.09.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-230/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.09.2026 को उप निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त मान सिंह पुत्र कैलाश निवासी बघैला थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*5. थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी गिरफ्तार —*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 24.09.2026 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*6. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 09 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-03
थाना को0शहर-02
थाना कछवां-02
थाना जिगना-02





