News

अध्यक्ष ने किया श्री रामलीला कमेटी का श्री मुकुट पूजन

मीरजापुर। बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी का श्री मुकुट पूजन कार्यक्रम कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रितु केशरी अपने पति श्याम सुंदर केसरी के साथ वैदिक रीति विधि मंत्र उच्चारण के साथ बरियाघाट रामटेक पर मुकुट पूजा किया। मुकुट पूजन में कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

कमेटी की अध्यक्ष रितु केसरी ने कहाकि हमारे यहां धार्मिक संगठनों में मान्यता रही है कि रामलीला) की शुरुआत हमेशा प्रभु श्रीराम और अन्य पात्रों के मुकुट पूजन के साथ होती है।

कमेटी के महामंत्री संतोष ऊमर ने बताया कि मान्यता है कि मुकुट की पूजा करने से उसमें साक्षात देवी-देवताओं का अंश समाहित हो जाता है। रामलीला के मंच पर मंचन करने वाले पात्रों के हृदय में देवताओं का अंश उतरते ही कलाकार के अंदर देवत्व ऊर्जा का संचार होता है, जिससे सामने बैठे श्रोता कलाकारों को देवत्व रूप में देखते और पूजते है।

कलाकार/पात्र पूजित मुकुट को जब धारण करता है, तो वह केवल अभिनय नहीं करता, बल्कि उसमें भगवान की ऊर्जा का संचार माना जाता है। मंचन के दौरान आने वाली विघ्न-बाधाओं को दूर करने और आयोजन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए यह पूजा अनिवार्य मानी जाती है।

मुकुट पूजन का अनुष्ठान आचार्य जयप्रकाश पांडेय ने कराया। इस अवसर पर रविंद्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू भजनगिरी, द्वारिका चौरसिया, साधना गुप्ता, नागेश्वर नाथ, कुमार, विपिन पुजारी, प्रदीप गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, अमित गोयल, अंकित गुप्ता, अनिल केशरवानी, सुमित जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित थे। रह जानकारी कमैटी के मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!