News

पीडीए जन संवाद में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पर जोर
0 बैठक में बेरोजगारी, शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और किसानो से जुड़े पर मुद्दो पर चर्चा
फौटौसहित
मीरजापुर। सोमवार को महंथ शिवाला स्थित लान में नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता शिक्षक एमएलसी और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी के सहयोग समर्थन में जुट जाएं।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहाकि पीडीए के जरिए पार्टी का लक्ष्य समाज के विभिन्न वंचित वर्गों को एकजुट करना और उनके अधिकारों की आवाज को सशक्त बनाना है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव व कस्बो-कस्बो जाकर लोगों से संपर्क साधने और उनकी समस्याओं को पार्टी मंच तक लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की जाए। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करती रही है।
इस दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं जैसे बेरोजगारी, शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, मुन्नी यादव, आशीष यादव, परवेज खान, विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्या, रामगोपाल बिन्द, सतोष गोयल, अभय यादव एड0, परवीन बानो, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव, ज्योति त्रिपाठी, डा0 शक्ति श्रीवास्तव, गिरधारी यादव आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!