News

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) के क्रम में सोमवार को जिला पंचायत सभागार में श्रम विभाग के सौजन्य से वृहद श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में असंगठित एवं निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित ई-श्रम पंजीकरण, आयुष्मान भारत, मातृत्व हितलाभ, पुत्री विवाह अनुदान एवं शिक्षा सहायता जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थी श्रमिकों को स्वीकृत सहायता राशि का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर हेल्थ डिपार्मेंट एडीएम वित्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, विभागीय कर्मचारी, आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रतन कुमार मिश्रा फील्ड कोऑर्डिनेटर यदुराज सिंह एवं मानव संसाधन की टीम एवं 300 की संख्या में महिला-पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!