News

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को बताया भ्रामक
0 निर्वाचन आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों पर उठाए सवाल
मीरजापुर। बरौधा कचार स्थित पं. दीनदयाल पुरम कॉलोनी भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने
प्रेस वार्ता कर कहाकि कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा निर्वाचन आयोग तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। पार्टी की ओर से जारी प्रेस वार्ता हेतु मुख्य बिंदुओं के आधार पर कहा गया कि राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची तथा चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में आयोग द्वारा समय-समय पर स्पष्टीकरण दिए गए हैं। प्रेस वार्ता में विशेष रूप से आयोग की ओर से दिए गए उन स्पष्टीकरणों का उल्लेख किया गया, जिनमें चुनावी प्रक्रिया, मतदाता भागीदारी तथा विभिन्न आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है।
प्रेस वार्ता में फॉर्म-6 को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी चर्चा की गई। आगे उन्होंने कहाकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित होती है तथा फॉर्म-6 को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम के संबंध में निर्वाचन आयोग और न्यायालय के स्तर पर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।
वक्ताओं ने कांग्रेस नेताओं द्वारा निर्वाचन आयोग, ईवीएम तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर पूर्व में दिए गए बयानों का भी उल्लेख किया। इसमें ईवीएम को लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उठाए गए सवाल, राफेल विमान सौदे से जुड़े आरोप, 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल तथा 2022 में तवांग की घटना को लेकर दिए गए बयानों का संदर्भ दिया गया। श्री सरोज ने कहा कि इन विषयों पर राजनीतिक आरोपों के बजाय प्रमाणित तथ्यों और आधिकारिक संस्थाओं के पक्ष को महत्व दिया जाना चाहिए।
कहा कि चुनाव परिणामों के बाद निर्वाचन आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जाने वाले आरोपों से लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता में भ्रम उत्पन्न हो सकता है। आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से सार्वजनिक विमर्श में तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने की अपील की।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा जिला महामंत्री पं. रविशंकर पांडेय, स्वामीनाथ सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, पं. विजय शक्ति दुबे एवं शुभम जायसवाल उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!