News

चकवाती मौसम तंत्र के दृष्टिगत प्रदेशव्यापी सतर्कता एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाने के संबंध में एडीएम ने जारी की एडवाइजरी

मीरजापुर। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चकवाती मौसम तंत्र के दृष्टिगत प्रदेशव्यापी सतर्कता एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाने के संबंध में एडवाइजरी की है। 

कहा है कि कृपया भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं प्रभाव आधारित चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के आगामी दिनों में चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने तथा 28 अक्टूबर से बेमौसम वर्षा का एक और दौर शुरू होने की संभावना व्यक्त की गई है।

उक्त पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद मीरजापुर में 28 अक्टूबर को गरज-चमक एवं वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा झोंकों की गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 29 तथा 30 अक्टूबर को तेज हवाओं, गरज-चमक एवं वज्रपात के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

उक्त चकवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से उत्पन्न होने वाली आपदा के स्थिति के दृष्टिगत मौसम पूर्वानुमान को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता बरतने हेतु किसी भी संभावित आपदा से बचाव के लिए जनपदवासियों के जनमानस में निम्न आवश्यक सावधानियों बरतने हेतु प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

एडीएम ने जनपदवासियों के लिए आवश्यक सावधानियां-

1- तेज हवा एवं वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों, टिनशेड तथा कमजोर होर्डिंग के नीचे खड़े न हों। सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।

2- किसान भाई मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर फसलों की कटाई, मड़ाई एवं खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने की व्यवस्था करें। कृषि कार्य के दौरान आकाशीय बिजली की चेतावनी मिलने पर खुले खेतों में न रुकें।

3- नदी, नालों, जलाशयों, बांधों एवं जलप्रपातों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। वर्षा के दौरान तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें।

4-कच्चे एवं जर्जर भवनों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

5- बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।

6- मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं चेतावनियों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक माध्यमों तथा मौसम, दामिनी एवं मेघदूत ऐप का उपयोग करें।

7- किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05442-256357 अथवा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!