Uncategorized

सीएम युवा उद्यमी अभियान योजना में कम प्रगति पर डीएम ने व्यक्त की नाराजगी
0 बैंकों से समन्वय स्थापित कर एलडीएम सुनिश्चित करे स्वीकृति के सापेक्ष वितरण
फोटोसहित
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक आहूत की गई। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह सहित उद्योग विभाग, जनपद के उद्यमी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में विभिन्न उद्यमियों के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपने-अपने समस्याओं को रखा गया जिसमें प्रमुख रूप से विद्युत कनेक्शन सड़क व नाली से सम्बन्धित मुद्दे उठाए गए। जिलाधिकारी ने गम्भीरता से सुनते हुए उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया तथा कहा कि जनपद में निवेश और रोजगार को बढ़ाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना आवश्यक है। बैठक में सीएम युवा उद्यमी एवं निवेश मित्र योजना के प्रगति कम होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त दोनों योजनाओं शासन की प्राथमिकता तथा युवाओं के स्वारोजगार के जूड़ने से सम्बन्धित है अतएवं प्रबंधक लीड बैंक बैंको से समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल पर आवेदनों एवं स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप लम्बित न रखा जाए सभी विभाग समय सीमा के अन्दर एनओसी जारी करना सुनिश्चित करे। बैठक में ओ0डी0ओ0पी0, सीएफसी निर्माण, भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा विन्ध्याचल में निर्मित सीएफसी तक पहुंच मार्ग निर्माण, शहरी क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था हेतु खोदे गड्ढों को ठीक कराने, नया औद्योगिक आस्थान निर्माण कराने, राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र चुनार पर बाउंड्रीवाल निर्माण, औद्योगिक आस्थान चुनार, के बाहरी हिस्से में अवैध निर्माण रोकने पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान धौंहा चुनार में निर्माणाधीन नवीन औद्योगिक आस्थान पर चर्चा एवं चुनार पाटरी के टनल भट्टी निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यो में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, व्यापारी नेता आशीष बुधिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!