News

मैरियन फेस्ट–मारिया ल्यूमिना 2026 में बजाज स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन

मीरजापुर। इंटर-इंस्टीट्यूशनल सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता ‘Marian Fest – Maria Lumina 2026’ में सेठ द्वारका प्रसाद बजाज स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यार्थियों ने हिंदी लघुकथा लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हिंदी समूह गान, अंग्रेजी JAM, अंग्रेजी लघुकथा लेखन, फेस पेंटिंग, बालिका एवं बालक टग ऑफ वॉर और कोड मास्टर प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान हासिल किया।

यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रतीक है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!