0 कछवा के सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक सुचिष्मिता मौर्या रहीं मुख्य अतिथि
कछवा / मिर्जापुर।
सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में आयोजित मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बुधवार को महिला और पुरुष पहलवानों ने गोल्ड और सिल्वर पदक के लिए जोरदार दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम से लेकर 97 किलोग्राम भार वर्ग तक के पहलवानों ने कप और पदक जीतने के लिए अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में कुल 35 जोड़ कुश्तियां हुईं। पहलवानों के दांव-पेच और दमदार प्रदर्शन को देखने के लिए खेल प्रेमियों में उत्साह रहा।
प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों के पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। गोल्ड और सिल्वर पदक हासिल करने के उद्देश्य से सभी पहलवानों ने पूरे दमखम के साथ अखाड़े में जोर आजमाइश की।
57 किलो भार वर्ग फाइनल कुश्ती में मुकेश सिगरा ने चंदन यादव मुंगरवारे को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग के फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता में दिव्यांशु बीएल डब्ल्यू ने शिवानंद त्रिपाठी को हराकर प्रथम रहे। 79 किलो भार वर्ग के फाइनल कुश्ती प्रतियोगिता में मोहित एस एस बी के भुपेंद्र रोहतक को हराकर कप पर कब्जा किया।
86 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में मोहित यादव एस एस बी ने विकास यादव आजम गढ़ को हराया। 97 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में गोविंद कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस ने राघवेन्द्र यादव स्वामीनाथ को हराकर विजय दर्ज की। 50 किलो भारवर्ग के महिला फाइनल मुकाबले में आंचल गाजी पुर ने कछवा के सत्यनारायण सिंह अखाड़े की पहलवान अंशु यादव को हराकर विजयी रही। 50+ भारवर्ग के महिला फाइनल मुकाबले में मनीषा कुलदीप मलिक सोनीपत ने रेनू कुलदीप मलिक को हराकर विजयी रही।
आशानायक महिला गोल्ड कप
फाइनल मुकाबले में कशिश यादव प्रथम स्थान प्राप्त कर 1000000₹ प्राप्त किया और गोल्ड कप भी प्राप्त किया।
वहीं दूसरे स्थान पर रही सिमरन हरियाणा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 25000₹ प्राप्त कर ही संतोष करना पड़।
टाइटिल कुश्ती की महिला फाइनल मुकाबला
आशा नायक महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कशिश ने मान्या को हराकर 100000 ₹ ( एक लाख) रुपए नकद प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर रहीं मान्या को 25000₹ मिले
पुरुष वर्ग के ओपी राय गोल्ड कप
प्रशांत गाजियाबाद ने फाइनल मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड कप के साथ 100000₹ (एक लाख रुपए) प्राप्त किया
वहीं लक्ष्य रोहतक हरियाणा न दुसरे स्थान पर रहकर 25000₹ प्राप्त किए।
पुरुष वर्ग कामेश्वर यादव सिल्वर कप
फाइनल मुकाबले में प्रथम स्थान पर रहे परविंदर सिंह सीआइएसएफ ने अपनी कुश्ती जीत कर सिल्वर कप के साथ 51000₹ चेक द्वारा प्राप्त किया वहीं अर्जुन बीएल डब्ल्यू दूसरे स्थान पर रहकर 15000₹ पर संतोष करना पड़ा।
कुश्ती प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्या रहीं। उनके साथ पूर्व डीजीपी रामनारायण सिंह, हरिमोहन सिंह, लक्ष्मीकांत गुप्ता, शीतल प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह और राजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में महिला और पुरुष पहलवानों की भागीदारी ने आयोजन को खास बनाया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों के माध्यम से पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। खेल संस्थान में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता ने क्षेत्र में कुश्ती के प्रति उत्साह और खेल भावना को भी बढ़ावा दिया।





