News

सहकारी बैंक प्रबन्ध समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं के प्रगति की की समीक्षा

मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैंक प्रबन्ध समिति की बैठक मंगलवार, 27 अक्टूबर को बैंक मुख्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक में 30 सितम्बर 2026 तक की निक्षेप, वितरण, अल्पकालीन सहकारी देयों की वसूली एवं एनपीए से वसूली की समीक्षा की गयी। बैठक में ऋण वितरण, वसूली एवं विविधीकरण योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य का शत-प्रतिशत पूर्ति करने का निर्देश दिया गया। बैंक प्रबन्ध समिति द्वारा विविधीकरण योजनान्तर्गत एनपीए से वसूली हेतु एकमुश्त समझौता योजना लागू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बैंक प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष विपुल सिंह एवं सदस्य सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरि शंकर सिंह, बल्देव सिंह, अलोपी चन्द, अवधेश कुमार सिंह, जया सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिन्द, सन्तोष कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, एवं बैंक के सचिव / सी०ई०ओ० राजकुमार यादव उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!