News

साहू समाज ने किया ‘भारत यात्रा’ का भव्य स्वागत: राजनीतिक अधिकारों और दहेज मुक्त विवाह के लिए एकजुटता का आह्वान

0 मुख्य अतिथि दिव्या मित्तल व विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद गुप्ता ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
मीरजापुर।
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को पक्का पोखरा रमईपट्टी स्थित केवलम पैलेस में “भारत यात्रा स्वागत तथा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस महाकुंभ में समाज के उत्थान, राजनीतिक अधिकारों की प्राप्ति और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर विशेष जोर दिया गया।

औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि एवं महासभा के प्रदेश महामंत्री संपूर्णानंद साहू, मुंबई से पधारे भारत यात्रा के संयोजक एस.पी. गुप्ता और जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, व कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर भारत यात्रा के संयोजक एस.पी. गुप्ता ने बताया कि मुंबई से आरंभ होकर नागपुर में संपन्न होने वाली इस भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में दहेज मुक्त विवाहों को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और नई युवा पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालकों व समाज में अच्छा कार्य करने वाले शुभम् गुप्ता, अमित गुप्ता को मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या मित्तल के हाथों सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस भव्य आयोजन का सफल निर्देशन कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता और प्रभारी प्रशन्ना साहू, संचालन शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता और अमरनाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

संरक्षक शशिधर साहू, शर्मिला साहू, उदय चंद गुप्ता, गुरुदयाल साहू, देवी प्रसाद साहू, शंभू गुप्ता, रवि शंकर ने सभी अतिथियों, सहभागियों व आयोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। अनूप गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता, रवि साहू, अखिलेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, विकास गुप्ता, शुभम साहू, प्रदीप गुप्ता, संजय साहू, राजन गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मयंक गुप्ता, सतीश गुप्ता, दिलीप साहू, पवन गुप्ता, संगम साहू, भोला नाथ गुप्ता, राज गुप्ता, कृष्णा गुप्ता और गोविंदा गुप्ता , संजीव साहू , समाज के वरिष्ठ जन शीतला प्रसाद, नंद लाल साहू, अशोक साहू,संजय गुप्ता, अवधेश साहू आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!