0 जीते 5 प्रतिष्ठित अवार्ड, जनपद का नाम
0 मिर्जापुर के शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण: अपराजिता सिंह
मीरजापुर। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में एक साथ 5 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इनमें से सोशल इंपैक्ट अवार्ड लगातार डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने सातवीं बार अर्जित किया है। जो की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विद्यालय को मिले पुरस्कारों में मिर्जापुर रैंक 1 – डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब (Co-Ed Day School), मिर्जापुर रैंक 2 डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल संकट मोचन (Co-Ed Day School), मिर्जापुर रैंक 3 – डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, नारघाट (Co-Ed Day School)। साथ ही इंडिया रैंक 1 लगातार चौथी बार कम्युनिटी एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड – डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, लोहिया तालाब (उत्तर प्रदेश में प्रथम और मिर्जापुर में प्रथम) स्कूल को मिले विजनरी एजुकेशन लीडर अवार्ड – निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह ने कहा यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि डैफोडिल्स विद्यालय ने लगातार तीसरी बार मिर्जापुर के टॉप 3 स्थानों पर एक साथ कब्जा किया है, जो मिर्जापुर के इतिहास में पहली बार हुआ है। साथ ही सोशल इम्पैक्ट के लिए पूरे भारत में लगातार चौथी बार नंबर 1 का खिताब मिलना, विद्यालय के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सोशल इंपैक्ट अवार्ड में लगातार सातवीं बार हमारे विद्यालय ने अपना नाम बरकरार रखा।

सफलता के मुख्य बिंदु- शैक्षणिक उत्कृष्टता , आधुनिक शिक्षण तकनीकी, सह शैक्षणिक गतिविधियां ,अनुशासन एवं सुरक्षा
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हाल ही में गुड़गांव के होटल पुलमैन में संपन्न हुआ जिसमें एजुकेशन वर्ल्ड सर्वे संस्था के मुख्य अधिकारियों द्वारा विद्यालय के निर्देशक श्री अमरदीप सिंह जी और निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह जी को यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी और प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका अपराजिता सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पुरस्कार हमारे समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय के निर्देशक अमरदीप सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता मिर्जापुर के अभिभावकों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। हम भविष्य में भी शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे। विद्यालय परिवार ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया है।





