विंध्य साहित्यिक मंच की ओर से कवि सम्मेलन मे कवियों ने बांधी समां
फोटोसहित
पड़री (मीरजापुर)। लॉक सभागार में विंध्य साहित्यिक मंच पड़री के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। विभिन्न जनपदों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं और काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय पड़री के डायरेक्टर डॉ. संतोष सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी शैलेन्द्र अग्रहरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कवि सम्मेलन में वाराणसी से नीरज प्रजापति, पुणे से जितेंद्र राय, प्रयागराज से सिम्मी पांडेय, काशी से प्रियंका अग्निहोत्री, वाराणसी से अजय कुमार वर्मा, मीरजापुर से कृष्ण कुमार अग्रहरी सरल एवं सर्वेश अग्रहरी वियोगी, विजय नारायण तिवारी, प्रतापगढ़ से डॉ. अशोक कुमार अग्रहरी तथा गाजीपुर से सत्यवान साहब गाजीपुरी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कवि सम्मेलन ने साहित्य और काव्य प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने साहित्यिक आयोजनों को समाज में साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक विचारों को बढ़ावा देने वाला बताया। सम्मेलन में साहित्य प्रेमियों की सहभागिता रही और काव्य संध्या उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उसके बाद सभी कवि व कवियत्रियों को शिवलोक कॉलेज के संतोष सिंह ने अपने द्वारा रचित पुस्तक ‘अनुगमन’ के साथ ही प्रशस्ति पत्र सभी कवि व कवियों को वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण कुमार अग्रहरी, शैलेन्द्र अग्रहरी, जगदीश अग्रहरी, श्यामदास, शिवपूजन अग्रहरी आदि रहे।


