News

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा के लिए कार्यकर्ता प्रयागराज रवाना

मीरजापुर।
भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व मे लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा के लिए प्रयागराज रवाना हुए। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहाकि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह दोष देने के लिए किसी नई संस्था या चुनावी प्रक्रिया पर निशाना बनाती है।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से लेकर EVM और विशेष गहन पुनर्नरीक्षण SIR पर संदेह जताने तक, कांग्रेस और विपक्ष बार बार भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओ पर सवाल उठाते रहते है। क्या ये चुनाव की निष्पक्षता को लेकर वास्तविक चिंताऐं है या लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का भरोसा कम करने की राजनीतिक रणनीती का हिस्सा, जब आरोप सबेतो की जगह नही ले पाते और चुनावी हार के बाद संस्थाओ पर उठाए जाते है, तो जनता के फैसले को स्वीकार न कर पाने वाले दल सत्ता के लोभ मे दुसरे रास्ते तलाशने लगते है वे दुसरे देशो मे अपनाऐ गऐ सत्ता परिवर्तन के तय तरीको का अनुसरण कर रहे है, लेकिन भारत एक आत्मविश्वास से भरा संप्रभु लोकतंत्र है, हमारी संस्थाओ को कमजोर करने की ऐसी ओझी कोशिशे यहा सफल नही होगी।

पद यात्रा मे मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष दीपा उमर, मुन्ना लाल वर्मा, मंडल मंत्री राहुल चंद्र जैन, सुमन यादव, धीरज तिवारी, शिर्पा गुप्ता, सभासद सत्यनारायण जायसवाल, पंचम यादव, गोवर्धन निषाद, आनंद किशोर रितेश, शिव कुमार शर्मा, रमई बिद, सोनी भारतीय, आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!