News

नुआव में लाखों की चोरी मामले में तेरह दिन बाद भी पुलिस के पकड से चोर हैं बाहर, नवागत कोतवाल के लिए बडी चुनौती

चुनार, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कजरहट चौकी अंतर्गत नुआंव गांव में लगभग एक पखवारा पहले हुई लाखों की चोरी के मामले में चोर अभी तक पुलिस पकड के बाहर। सनद रहे कि नुआंव गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह भारतीय सेना के अंबाला कैंट रेजिमेंट में तैनात हैं उनके साथ उनकी पत्नी बच्चें व माता भी रहती है। पिछले माह 23 अक्टूबर की रात हौंसला बुलंद चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ने के बाद अंदर घुसकर आलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषणो की चोरी कर ले गए थे।

अगले दिन आसपास के लोगों ने जवान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जवान ने 112 नंबर पुलिस के साथ ही चौकी प्रभारी कजरहट सदानंद सिंह को भी घटना से अवगत कराते हुए गांव के लिए रवाना हुए और 25 अक्टूबर को देर शाम घर पहुचनें पर उन्हें चोरी हुए सामानो के बारे में पूर्ण जानकारी होने के बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया पुलिस टाल मटोल के बाद मामले में 27 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव,तत्कालीन कोतवाल विजय शंकर सिंह व कजरहट चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुचकर छानबीन शुरू किया, लेकिन लगभग तेरह दिन गुजरने के बाद भी पुलिस चोरों के गिरेबान तक नही पहुंच सकी है। अब देखना यह है कि नवागत कोतवाल अजय कुमार सेठ चोरों द्वारा पुलिस को दिये गए चुनौती को स्वीकार कर उनके तक पहुचनें मे कामयाब हो पाते है या नही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!