-
एमएलसी आशुतोष सिन्हा का मीरजापुर मे किया भव्य स्वागत
0 ऐतिहासिक विजय हेतु मतदाताओं का जताया आभार
फोटोसहित
मीरजापुर। स्नातक खंड वाराणसी – मीरजापुर के विधान परिषद चुनाव में ऐतिहासिक मतों से पुनः निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर आशुतोष सिन्हा जी का आमजनों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
नगर सीमा में प्रवेश करते ही चिल्ह चौराहा, विंध्याचल, कंतित, नटवां तिराहा, बैरहवां चौराहा, जंगी रोड चौराहा, बथुआ, पथराहिया, बरौंधा तिराहा व बिन्नानी चौराहे पर समर्थकों के हुजूम द्वारा काफिले को रोक कर नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा को फूल मालाओं से लाद दिया गया। प्रत्येक स्वागत स्थल पर ढ़ोल ताशा व नगाड़ों की धुन पर झूम रहे समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था, साथ ही आकर्षक आतिशबाजी कर लोगों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने उपस्थितजनों का आभार जताते हुए कहा कि लगातार दूसरी बार प्राप्त यह ऐतिहासिक जीत सम्मानित मतदाताओं, युवाओं व समर्पित कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास, सहयोग, संघर्ष, समर्पण व एकजुटता की ही जीत है और समाज द्वारा परिवार का सदस्य मानकर दिए गए स्नेह, समर्थन, सम्मान व प्यार हेतु मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। निश्चित ही आपके विश्वास द्वारा प्राप्त इस ताकत ने जनसेवा के मेरे संकल्प को और भी मजबूत प्रदान की है।
इस अवसर पर डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मखौल उड़ाने वही इस तानाशाह सरकार के तमाम षडयंत्रों व कुचक्र के बावजूद मिलने वाली यह ऐतिहासिक जीत समर्पित कर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम व सहयोग का ही परिणाम है, जिसने सिद्ध कर दिया कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रबल जनसमर्थन के बल पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, शिवम श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, मधुर श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सभासद विनोद यादव, जिला सचिव रंजीत फौजी, मो. शाहिद, आजाद सोनकर, डॉ. कर्मराज यादव, मोती यादव, डॉ. प्रेम प्रकाश भारती, सुहैल खान, सुजीत गुप्ता, अमित पटेल, संतोष सोनकर, इस्लाम अंसारी, राकेश बिंद, शिवम मौर्य, हर्षित श्रीवास्तव, यश शेखर व अभिषेक भारती इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


