Uncategorized

*जनगणना में सही जानकारी दें, फर्जीवाड़े से बचें : जिलाधिकारी ने की नागरिकों से अपील – आधार, पैन, बैंक विवरण या OTP नहीं मांगेगा कोई जनगणना कर्मी*

मीरजापुर 13 नवम्बर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जब भी प्रगणक (Enumerator) या जनगणना अधिकारी आपके घर आएं, उन्हें अपने परिवार, मकान, शिक्षा, रोजगार एवं अन्य पूछी गई जानकारियां बिल्कुल सही और स्पष्ट रूप से दें। गलत या भ्रामक जानकारी न दें। गोपनीयता और सुरक्षा का रखें ध्यान। जनगणना कर्मियों से उनका आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य देखें। यह भी ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में आपसे आधार नंबर, पैन नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा। ऐसे किसी भी फर्जीवाड़े से सावधान रहें।
हमारे प्रगणक और पर्यवेक्षक
कड़ी मेहनत से आपके घर-घर पहुंच रहे हैं। कृपया उन्हें सही समय और उचित सहयोग प्रदान करें। कानूनी दायित्वः जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सही जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जानबूझकर गलत जानकारी देना या सहयोग से इनकार करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!