*विधिक सेवा दिवस के अवसर पर ADR प्रणाली, मध्यस्थता, लोक अदालत एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
मिर्जापुर। विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मिर्जापुर द्वारा ज्ञानन्दा लॉ कालेज, विन्ध्याचल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली (ADR): विधिक प्रावधान, उपयोगिता एवं लाभ तथा मध्यस्थता और लोक अदालत की विशेष भूमिका विषय पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मिर्जापुर आनंद कुमार- ।। द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया।
उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली विवादों के त्वस्ति, सरल, सुलभ एवं कम खर्चीले निस्तारण का प्रभावी माध्यम है। मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकार आपसी संवाद एवं सहमति से विवादों का समाधान कर सकते हैं, जबकि लोक अदालत के माध्यम से समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाता है। उन्होने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39-क के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल बालेन्द्र बहादुर सिंह एवं योगेश मिश्रा द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADC System) के महत्व, कार्यप्रणाली एवं उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को आपराधिक मामलों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी न्याय प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के प्रति जागरूक करते हुए न्याय तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।


