News

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम के तहत होंगे छः विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम

मीरजापुर।
विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचालित जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर द्वारा जनपद में छः विज्ञान जागरूकता कार्यकम आयोजित किये जायेगे। सर सी वीं रमन के जन्म दिवस समारोह पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम 27 जनवरी को शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचौखरा मडीहान मिर्ज़ापुर, 5 दिसंबर को अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा, 12 दिसंबर को केवल बालिका विद्यालय हेतु स्वस्थ जीवन एवं स्वच्छ्ता के लिए वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम स्वर्गीय काशी राम बालिका इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर, 17 दिसंबर को स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन के लिए वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम केवल पत्ती वैजनाथ माध्यमिक विद्यालय परस बँधा चुनार में एवं 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया विंध्याचल में एवं 28 फरवरी 2027को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन करने की स्वीकृति जिलाधिकारी महोदय द्वारा दी गयी हैं। कार्यक्रमों में पोस्टर प्रतियोगिता, समाचार पत्र पत्रिकाओं की क त रन प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी छात्रों को जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!