News

देव दीपावली पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में सफल आपातकालीन प्रसव, माँ एवं शिशु स्वस्थ

चुनार, मीरजापुर। देव दीपावली के पावन अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार में आपातकालीन प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। चिकित्सकीय टीम की तत्परता एवं कुशल प्रयासों से माँ एवं शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता रानी, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा तथा ऑपरेशन थिएटर एवं नर्सिंग टीम के सहयोग से प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

देव दीपावली के पर्व पर भी अस्पताल की टीम मरीजों की सेवा में तत्पर रही। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में प्रसव एवं प्रसूति संबंधी आपातकालीन सेवाएँ 24 घंटे उपलब्ध हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

शिशु के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल रहा। अस्पताल प्रबंधन ने परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए सफल प्रसव में योगदान देने वाली पूरी चिकित्सकीय एवं सहयोगी टीम के प्रयासों की सराहना की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!